यह जिला मंदाकनी नदी के किनारे पर स्थित है | 2001 की गणना के अनुसार इस जिले का कुल जनसँख्या 48,800 था जिसमे 54% पुरुष थे एवं 46% महिला थी | अगर आप अपने मनोरंजन के लिए चित्रकूट धाम में आते है तो यहाँ आपको कई प्रकार के पर्यटन स्थल मिलेंगे जहाँ आप अपना मनोरंजन कर सकते है |
रामघाट – रामघाट जिसे चित्रकूट का प्रवेश द्वारा के रूप में जाना जाता है | यहाँ आप नौका विहार का लुफ्त उठा सकते है | नौका विहार के साथ साथ बच्चो के लिए बोट पर कई प्रकार के मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध होते है जो उन्हें काफी रोमांचित करता है | यहाँ नौका विहार का लुफ्त उठाने के लिए आपको 100 से 150 Rs पार्टी व्यक्ति चुकाना पड़ता है |
कामदगिरि परिक्रमा – रामघाट से 1.5 km की दुरी पर स्थित कामदगिरी परिक्रमा स्थित है जहा आप 5 km की परिक्रमा का लुफ्त उठा सकते है | इस परिक्रमा के क्रम में आपको ढेर सारे बन्दर मिलेंगे जो आपके मनोरंजन का एक साधन हो सकते है | इसी तरह और कई किले हैं अपने भारत देश में जैसे Taragarh Fort और Mehrangarh Fort जिससे जुडी जानकारी आप यहाँ पर और जान सकते हैं |
हनुमान धारा – हनुमान धारा रामघाट से 3 km की दुरी पर स्थित है जो पहाड़ी क्षेत्र है | यहाँ मुख्य 3 स्थान है त्रिमुखी हनुमान मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं सीता रसोई | यहाँ पर हनुमान की मूर्ति पर पानी की एक धारा गिरती रहती है जिसके श्रोत के बारे में आज तक किसी को भी पता नहीं चल पाया है | यहाँ स्थित सीता रसोई एक बहुत ही पुराना कमरा है जिसके बारे में कहा जाता है की राम वनवास के दौरान सीता जी यहाँ खाना पकाया करती थी | इस स्थान पर कई सारे लंगूर आपको देखने को मिलेंगे जिन्हें आप अपने हांथो से चना खिला सकते है जो बच्चो को काफी लुभाता है |
गुप्त गोदावरी गुफा – रामघाट से 20 km की दुरी पर स्थित गुप्त गोदावरी गुफा है जहाँ मुख्य 3 गुफा स्थित है | इन गुफाओ में पानी के लगातार बहाने के कारण यहाँ जाना संभव नहीं है | यहाँ पर आपको ढेर सारे केकड़े देखने को मिलेंगे जो पर्यटकों को कभी भी नुकसान नहीं पहुचाते | और हाँ आप जामवंत गुफा के बारे में यहाँ जरुर पढ़े |
इस प्रकार चित्रकूट धाम में आपको और भी कई पर्यटन स्थल देखने को मिलेंगे जिसमे से कुछ लोगो के लिए खुला है तो कही-कही पर लोगो का जाना शक्त मना है, ताकि कोई दुर्घटना ना घटे |
अगर आप चित्रकूट धाम के पर्यटन स्थल का लुफ्त उठाना चाहते है तो आप अक्टूबर से मार्च के बीच आ सकते है इस समय यहाँ का मौसम सुहावना एवं शुष्क होता है | अन्य समय गर्मी एवं वर्षा ऋतू में इन पर्यटन स्थल पर आप लुफ्त नहीं उठा सकते | गर्मी के दिनों में यहाँ का तापमान 47oC तक होता है जिसमे पर्यटक घूमना पसंद नहीं करते एवं वर्षा ऋतू में ये सभी स्थान पर जल बहाव अधिक होने के कारण यह खतरनाक हो जाता है |
|